युवक की बिजली के पोल पर लटकी हुई लाश देखकर सनसनी फैल गई
बिजली के पोल पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश बिजली के पोल से लटकी देखी मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर बॉडी को उतरवा हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में शिफ्ट किया है ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच बॉडी को उतरवा मॉर्च्यूरी भिजवाया
मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मार्केट का है, आज सुबह इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक की लाश बिजली के पोल पर फांसी के फंदे से लटकी हुई देखी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई
सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने बॉडी को बिजली के पोल से उतरवा कर उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में शिफ्ट करवाई ।
पुलिस ने युवक जेब से मिले डॉक्युमेंट्स से इसकी पहचान राजू (23 ) पिता भैरू बंजरा निवासी कच्ची बस्ती कावाखेडा के रूप में की है। ये युवक अविवाहित था ओर ट्रांसपोर्ट नगर में हम्माली करता था।युवक ने सुसाइड किया है या किसी ने इसका मर्डर किया है।फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments