![]()
दौसा के मंदिरों में गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन हो रहे हैं।
गणेश चतुर्थी पर देवनगरी दौसा के गणेश मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। यहां मंदिरों की सजावट कर प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई हैं, साथ ही मोदकों का भोग लगाया गया है और दर्शनों के लिए बडी तादात में श्रद्धालुओं के पहुंचन
जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां गणेशजी को मेहंदी और नवीन पोशाक सजाई गई है। सुबह सवा 5 बजे मंगला आरती हुई। सवा 12 मण मोदकों का भोग लगाकर आकर्षक झांकी सजाई गई है। 12:15 बजे भोग आरती और शाम 6:15 बजे महाआरती होगी।
इसी प्रकार बैजनाथ महादेव मंदिर में गणेशजी की आकर्षक झांकी सजाई गई है। बांदीकुई के गणेश मंदिर में मेले का आयोजन किया जा रहा है। महुवा के चौथ माता मंदिर में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाकर मोदकों का भोग लगाया गया है। श्रद्धालु मंदिर पहुंच दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
दौसा जिले के गणेश मंदिरों में हो रहे धार्मिक आयोजनों के फोटो-वीडियों हमें 9001454503 नंबर पर भेजें…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments