कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक भरत सिंह सोलंकी ने खैरथल में कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों को छह माह में बदला जा सकता है। भरत सिंह बुधवार को खैरथल पहुंचे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने संगठन सृजन अभियान के तहत खैरथल पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खैरथल सीमा पर पर्यवेक्षक दल का भव्य स्वागत किया। बाद में होटल ग्रीनलैंड में आयोजित रायशुमारी सत्र में लगभग तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में भरत सिंह सोलंकी ने कहा- ये अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की सोच की उपज है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक प्रत्येक पदाधिकारी का बायोडाटा तैयार किया जाएगा। प्रत्येक जिले से छह नामों का चयन कर रिपोर्ट प्रदेश और केंद्र स्तर पर गठित “वॉर रूम” में भेजी जाएगी, जहां से सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद नए जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इस मौके पर किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव, कांग्रेस नेता इमरान खान, राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकुल गोयल, पीसीसी सचिव राहुल भाकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजीत यादव और कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सामने “वोट चोरी” समेत कई अहम मुद्दे रखे, जिन्हें भाजपा ने झूठ और भ्रम फैलाकर दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा के असली चाल, चरित्र और चेहरों को पहचान चुकी है।
इस मौके पर किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव, कांग्रेस नेता इमरान खान, राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकुल गोयल, पीसीसी सचिव राहुल भाकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजीत यादव और कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गिरीश डाटा, संजीव बारेठ, विनोद कुमारी सांगवान, रोहतास चौधरी, बलराम यादव, नवीन खैरिया, संदीप पाटिल, विक्की चौधरी, नारायण छंगाणी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments