☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

धौलपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पुराना शहर कुम्हारपाड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और वाल्मीकि बस्ती तलैया मंदिर पर समाप्त हुई।

.

शोभायात्रा का शुभारंभ धौलपुर समाज के नारायण पुजारी ने किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि भगवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और फीता काटकर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। यह यात्रा फद्दी चौराहे, जगन चौराहा, महाराणा स्कूल, गडरपुरा चौराहा, बजरिया तोप चौराया, पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान तिराहा और मोदी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान शोभायात्रा का सभी वर्गों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पुराने शहर में वकील खान होटल वाले और विनोद कुमार अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।

शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिनमें हनुमान अखाड़ा, राम दरबार, गणपति, महर्षि वाल्मीकि भगवान के आंदोलन और मां दुर्गा की झांकियां प्रमुख थीं। डीजे बैंड, ढोल और नगाड़ों की धुन पर यह यात्रा उत्साहपूर्ण माहौल में निकाली गई।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील नरवार ने बताया कि मेला संयोजक कालीचरण मुखिया, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद करोसिया, नारायण पुजारी, सरवन डागौर, राकेश छित्तर, महेंद्र जमादार, मीनू रग्गो लाहोरिया, सोवरन सिंह नरवार, रमेश नरवार, राम प्रकाश चौधरी, दिनेश बोहरा, जमुना प्रसाद, दिनेश डाकिया, रमेश बिसनारिया, महेश डागौर, भारत सिंह भारती, राजू पथरोल, पंकज साहू, राजू भाटी, केशव नरवार, शैलेंद्र अंबेडकर नगर, गोरेलाल नरवार, रमेश कोलुआ और तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading