![]()
जालोर के रानीवाड़ा से विधायक रतन देवासी के समर्थन में देवासी समाज के लोग शुक्रवार को मूंडवा (नागौर) उपखंड कार्यालय पहुंच गए। पिछले दिनों विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विधायक ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री से परिवार को जान का खतरा बताया था।
इसके विरोध में शुक्रवार को देवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मूंडवा उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पदमाराम देवासी ने कहा- विधायक रतन देवासी का परिवार इस संघर्ष में अकेला नहीं है। उनके साथ पूरा समाज और सर्वसमाज मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा- विधायक किसी एक समाज के प्रतिनिधि नहीं हैं। बल्कि पूरे प्रदेश की आवाज हैं। एक विधायक को धमकियां मिलना पूरे प्रदेश की शांति और सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न है।
ज्ञापन देने वालों में देवासी समाज के भाकरराम देवासी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम सुंदर गोलिया, गरीब राम डूकिया, किशन देवासी, रूपाराम देवासी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments