पुलिस द्वारा पकड़ा गया गोतस्कर।
नूंह जिला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोल पुरी के समीप से सीएस स्टाफ नूंह की टीम ने 7 गोवंश को तस्करों से मुक्त कराया है। आरोपी सभी गोवंश को पैदल–पैदल हांकते हुए गोकशी कर लिए राजस्थान लेकर जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर गोवंश को पकड़ लि
पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना
सीएस स्टाफ में तैनात एएसआई जगत सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम क्राइम गश्त के दौरान सुडाका मोड़ पर मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इस्लाम उर्फ पप्पू, मुस्तकीम के अंधाका , दिलशाद उर्फ दिल्लू के हुसैनपुर और आरिफ के उटावड़ जिला पलवल सभी मिलकर गोकशी का धंधा करते हैं।

पुलिस द्वारा तस्करों के चंगुल से छुड़वाए गए गोवंश।
आरोपी कुछ गोवंश को बांधकर हांकते हुए गांव गोल पुरी के रास्ते से पैदल पैदल राजस्थान के तरफ जा रहे हैं। जहां इन्हें काट दिया जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर सभी आरोपी भागने लगे।
भागते हुए एक आरोपी को पकड़ा
पुलिस के मुताबिक आरोपी गोवंश को मौके पर ही छोड़कर भागने लगे। इस दौरान भागते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान इस्लाम उर्फ पप्पू अंधाका के रूप में हुई है। बाकी तीन आरोपी खेतों में कड़ी फसल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि मौके से 7 गोवंश को बरामद किया गया है, जिन्हें सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया है।
वहीं पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments