☜ Click Here to Star Rating


नगर निगम के आयुक्त श्रवण विश्नोई हाथ से नाली साफ़ करते हुए।

भरतपुर में सुबह हुई बारिश के बाद शहर के चारों तरफ सड़कों पर पानी भर गया था। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई शहर के दौरे पर निकले। जब वह शहर के दौरा कर रहे थे तो, शहर के कुम्हेर गेट पर एक जगह पानी भरा हुआ। वहां पास में नाली थी जो, अवरुद्ध

.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह भरतपुर में जोरदार बारिश हुई। करीब 2 घंटे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। जिसके कारण शहर की सड़कें दरिया में तब्दील हो गई। जिससे आमजन को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने के लिए नगर निगम के आयुक्त शहर के दौरे पर निकले।

हीरादास से कुम्हेर गेट के बीच में सड़क पर भरा था पानी।

हीरादास से कुम्हेर गेट के बीच में सड़क पर भरा था पानी।

इस दौरान कुम्हेर से हीरादास के बीच सड़क पर पानी भरा था। पास में नाली थी जो अवरुद्ध थी। उसे देखकर नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई रुके और उन्होंने तुरंत अपने हाथों से नाली से कचरे को निकाला। जिसके बाद सड़क से पानी निकलने लगा। नगर निगम मानसून से पहले शहर की नाले और नालियों की सफाई के दावे कर रहा था लेकिन, जब भी बारिश होती है तो, इसी तरह शहर की सड़कों पर पानी भर जाता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading