![]()
शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी चौराहे पर मौजूद एक बैंक के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई। आग लगने से ऑफिस में रखा कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह से जल गया वहीं नीचे मौजूद बैंक में आग का धुआं आते ही बैंक अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड विभाग में सूचना कर फा
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सेंट्रल बैंक की तरफ से सूचना मिली फर्स्ट फ्लोर के अंदर रूम से धुआं निकल रहा है। तुरंत मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कर्मचारियों को भेजा जिन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर कांच तोड़कर अंदर पहुंचे। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जिससे वायरिंग और कंप्यूटर सिस्टम और पूरी तरह से जल गए। नीचे बैंक में धुआं ही धुआं हो गया था।
राकेश व्यास ने बताया कि दमकल कर्मियों ने फर्स्ट फ्लोर के अंदर कमरे में कंप्यूटर रूम में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया था। इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। बैंक की तरफ से फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments