![]()
रामनगरिया इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक पर जा रहे ज्वैलर को कार से टक्कर मारकर गिराने और अपहरण की कोशिश करने वाले बदमाश पकड़ नहीं आए हैं। गुरुवार को दिनभर पीड़ित दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालता रहा, लेकिन पुलिस ने मेडिकल करवाना जरूरी नह
ओबीसी कॉलोनी जगतपुरा निवासी लालचंद सोनी ने रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह रोजाना की तरह बुधवार को वह बाइक पर तेलीपाड़ा स्थित ज्वैलरी शॉप जा रहे थे। अक्षयपात्र के पास एक कार ने टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह साइड दबाकर बच गए। कुछ दूर आगे बढ़े तो बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट करने लगे। तभी कुछ लोग जमा हो गए तो बदमाश भाग गए।
पुलिस ने परिवाद दर्ज कर गुरुवार को पीड़ित के बयान तो दर्ज कर लिए, लेकिन मेडिकल नहीं करवाया। कोई कार्रवाई नहीं होती देख ज्वैलर पत्नी व बच्चों को लेकर खुद निकले और पूरे दिन अलग-अलग दुकानों पर जाकर घटना के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। गुरुवार को एक बार पुलिस अधिकारी मौके पर आए थे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments