अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित होटल हाईवे किंग में खाद्य सुरक्षा दल ने जांच की। वहां कई अनियमितताएं पाई जाने पर संचालक को नोटिस थमाया है। होटल में बनाए जाने वाले पराठों में बाल मिलने एवं रसोई में साफ-सफाई नहीं रखने की शिकायतें मिलने पर दल ने अचानक से वह

कई अनियमितताएं पाई जाने पर संचालक को नोटिस थमाया है।
डॉ.रंगा ने बताया कि कार्यालय में उक्त होटल के संबंध में वहां बनाए जाने वाले परांठों में बाल मिलने की शिकायत प्राप्त हुई। जिसके उपरांत दल को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। दल ने होटल के किचन से आटा, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आलू परांठों के लिए बनाए मसाले, घी, पनीर और दही के नमूने लिए हैं। फर्म को साफ-सफाई नहीं रखने, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने और फ्रोजन की जा रही खाद्य सामग्री रखरखाव टेंपरेचर मेंटेन किए बिना रखने के लिए धारा 32 में नोटिस दिया गया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी और राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments