जवाहर कला केन्द्र में रविवार को सुकून सुर रागिनी एवं एसएसआर ग्रुप की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीतमय कार्यक्रम ‘सुरीले सुरों की शाम’ का भव्य आयोजन हुआ।
जवाहर कला केन्द्र में रविवार को सुकून सुर रागिनी एवं एसएसआर ग्रुप की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीतमय कार्यक्रम ‘सुरीले सुरों की शाम’ का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को मधुर धुनों और मनमोहक प्रस्तुतियों से झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ रहे, वहीं शहर के कई उद्योगपति, व्यवसायी और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में शहर के कई उद्योगपति, व्यवसायी और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र नाग ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि कार्यक्रम की डायरेक्टर नीरा राजवंशी ने बताया कि इस संध्या का उद्देश्य जयपुर की संगीत परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
शाम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और उसके बाद एक से बढ़कर एक गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों में संध्या टंडन, जितेन्द्र नाग, रजनी श्रीवास्तव, मोहित-रीटा माथुर, अशोक माथुर, विजय-नीलम शर्मा, किशोर क्षत्रिय, स्मिता नवलखा, संतोष-रत्न मियांबजाज, प्रवीण माथुर, सरला पुरोहित, राजेश-सुनीता भाटिया, मुकुल-आयुषि कुलश्रेष्ठ, अरुण गोयल, राकेश श्रीवास्तव, बी.एल. माथुर, बी.डी. सोनी, राजीव मित्तल-डॉली शर्मा, रिचा-शिवांक माथुर, स्वप्ना जैन, बी.के.-प्रेरणा माथुर, आर.एस.-रिचा माथुर, अनूप पारीक-उमा श्रीवास्तव, विनोद मित्तल, कीर्ति माथुर, देवेश-दीपा शर्मा, मेहरुनिसा अंसारी, किशन मेघवानी सहित अनेक कलाकारों ने लोकप्रिय गीतों से महफिल को रंगीन बनाया।

इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को मधुर धुनों और मनमोहक प्रस्तुतियों से झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर नीरा राजवंशी ने सभी कलाकारों, श्रोताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। संगीत, सरगम और सुरों से सजी यह शाम जयपुरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments