![]()
रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश की आज की मंगला आरती।
रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्की मेला मंगलवार देर शाम अपनी रौनक पर दिखाई दिया। इस दौरान यहां रणथम्भौर रोड़ पर बड़ी संख्या में गणेश भक्तों की भीड़ नजर आई। यहां गणेश भक्तों का रैला उमड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते आवागमन में भी थोड़ी परेशानी हुई। इस दौरान
इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले कलेक्टर कानाराम और एसपी अनिल कुमार बेनीवाल भी जाम में फंसे हुए नजर आए। यहां करीब एक से सवा घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके चलते करीब एक घंटे तक कलेक्टर और एसपी होटल रीजेंटा में इंतजार करना पड़ा। रणथंभौर रोड स्थित होटल ताज से लेकर डोसा कार्नर तक जाम लगा रहा। यहां भंडारों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखी गई। उल्लेखनीय है कि आज गणेश चतुर्थी के साथ बुधवार होने के चलते रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश के दरबार में लाखों श्रद्धालु ढोक लगाने पहुंच रहे हैं। इससे पहले रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ था। जिसके बाद शाम को मेला अपने परवान पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments