☜ Click Here to Star Rating


बुधवार सुबह अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बरसात हुई।

.

बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 6 इंच बरसात हुई। दौसा, अलवर, प्रतापगढ़ समेत अन्य कई जिलों में 1 से 3 इंच तक पानी बरसा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर धीमा रहेगा। बुधवार को सिर्फ झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।

बुधवार सुबह अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 200-300 मीटर से कम रही। सुबह से घने बादल छाए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 154MM, भीलवाड़ा के कोटड़ी में 53, अलवर के कठूमर में 89, कोटकासिम में 35, खैरथल में 33, बानसूर में 40, कोटा के कानावास में 39, जयपुर के पास कोटपूतली में 40, फलोदी के सेतरवाड़ा में 85, प्रतापगढ़ के धरियावद में 69, उदयपुर के लसाड़िया में 23, कुराबाद में 49, जोधपुर के तिनवारी में 35, धौलपुर के मनिया में 68, बूंदी में 44 और चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 43MM बरसात दर्ज हुई।

मानसून के कमजोर पड़ने की यह है वजह मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ट्रफ अभी श्रीगंगानगर, सिरसा (हरियाणा), आगरा (UP), सीधी (MP), संबलपुर (ओडिशा) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने से प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश का दौर कमजोर रहने की संभावना है।

इस सीजन में अब तक कुल 546.3MM बरसात प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 56% ज्यादा बरसात हाे चुकी है। राज्य में एक जून से 25 अगस्त तक औसत 350MM बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 546.3MM बरसात हो चुकी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading