☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर जिले के लोसिंग निवासी दिहाड़ी मजदूर भैरूलाल गमेती के चार वर्षीय बेटे करण के लिए उम्मीद की नई किरण जगी है। जन्म से ही सुन और बोल नहीं सकने वाले करण का ऑपरेशन डॉ. अशोक शर्मा की दरियादिली से संभव हो पाया है। ​बेदला स्थित हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने क

.

सरकारी योजना की मदद नहीं मिली। किसी परिचित की सलाह पर उन्होंने बड़गांव सेटेलाइट अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक शर्मा से संपर्क किया। डॉ. शर्मा ने मेवाड़ स्पीच थैरेपी में डॉ. महिपाल सिंह राणावत से बात की, जिन्होंने श्रव्या फाउंडेशन से बात कर कॉक्लियर इंप्लांट की व्यवस्था की। यह उपकरण करीब साढ़े 4 लाख रुपए का है।

अब सर्जरी के लिए डेढ़ लाख रुपए की जरूरत थी। ​ कहीं से मदद नहीं मिली, तो वह निराश होकर दोबारा डॉ. अशोक शर्मा के पास पहुंचे। बच्चे की स्थिति और पिता की बेबसी को देखकर डॉ. शर्मा ने अपनी जेब से डेढ़ लाख रुपए अहमदाबाद के अस्पताल में जमा करवाए। ​डॉ. शर्मा की इस मदद के बाद करण का ऑपरेशन गत 16 सितंबर को सफलतापूर्वक हो गया है।कृष्ण भक्त डॉ. अशोक शर्मा अस्पताल में मरीजों के देखने के बाद गोशाला चलाते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading