![]()
जोधपुर की ओसियां थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
जोधपुर ग्रामीण की ओर से थाना पुलिस ने देवता की ढाणी में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
.
पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि ओसियां थाना क्षेत्र के देवता की ढाणी में नकबजनी की वारदात हुई थी। जिसमें तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपी की पहचान की। मामले में नकबजन रामपाल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी करनी टाइल्स के पास सांगरिया पुलिस थाना बासनी को दस्तयाब किया गया।
आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग अलग जगहों पर भागकर फरारी काट रहा था। आरोपी आला दर्जे का नकबजन है। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments