![]()
शिवाजी नगर में घर के सामने ही कार में मिला महिला का शव।
बाड़मेर शहर के शिवाजी नगर इलाके में एक महिला की लाश उसकी ही कार में मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल झुंझुनूं निवासी एक महिला की करीब एक साल पूर्व बाड़मेर निवासी शिक्षक मानाराम से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद कई बार महिला उससे मिलने भी आई। दोनों ने
शिक्षक के एड्रेस का पता लगा कर 3 दिन पूर्व महिला जोधपुर से होते हुए बाड़मेर आई। रविवार को शिक्षक मानाराम को ढूंढ़ते हुए उसके गांव चवा पहुंच गई। यहां पूर्व में मानाराम की कार्यरत स्कूल हनुमान सागर गई और वहां के लोगों से मानाराम के बारे में पूछा। इसके बाद लोगों को बताया कि मानाराम ने उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन अब उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह उसके घर तक पहुंची तो लोगों ने मानाराम को फोन किया कि एक महिला उसकी तलाश में झुंझुनूं से उसके गांव तक आ गई है। सोमवार को बाड़मेर शहर के शिवाजी नगर में उस महिला की उसी की कार में लाश बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है।
अस्पताल में व्हील चेयर नहीं, कुर्सी पर बिठा कर ले जा रहे
जिला अस्पताल में मरीजों काे व्हीलचेयर नहीं मिल रही है। 6 सितंबर काे सेतराऊ निवासी मरीज आशादेवी के बच्चेदानी का ऑपरेशन कर उसे तीन दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया। सोमवार काे मरीज टांके खुलवाने के लिए एमसीएच विंग पहुंची ताे उसे न्यू टीचिंग बिल्डिंग में जाने का कहा गया। इस पर परिजनों ने व्हील चेयर की मांग कि लेकिन नहीं मिली, ताे उसे कुर्सी पर उठाकर न्यू टीचिंग बिल्डिंग ले जाना पड़ा। इस दाैरान रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments