☜ Click Here to Star Rating



घटना स्थल से कट्टा को हटाते लोग।

सौंख रोड पर एकता विहार कॉलोनी और टोंटपुर के बीच में शनिवार शाम गहरे गड्ढे ने दो जिंदगियां छीन लीं। यूरिया खाद से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलट गई, जिसके नीचे दबकर बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क ज

.

रेलवे स्टेशन से कुम्हेर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 250 कट्टे यूरिया के थे। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में जाते ही ट्रॉली पलट गई। उसी वक्त दूध लेकर आ रहे अलाउद्दीन कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहित और उसकी मां सुशीला बाइक समेत दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने कट्टे हटाकर दोनों को निकाला और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने सड़क पर यूरिया के कट्टों को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश की। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढा तुरंत भरवाने और सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। वहीं मौके पर पहुंची सीओ ग्रामीण आकांक्षा चौधरी प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की बजाए धमकाने लग गईं।

100 मीटर सड़क पर कोर्ट का स्टे, सालों से गड्ढों में तब्दील रास्ता

एकता विहार और टोंटपुर के बीच में करीब 100 मीटर सड़क पिछले कई सालों से अधूरी पड़ी है। इस हिस्से को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है, जिस पर स्टे ऑर्डर लगा हुआ है। यही वजह है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग इस हिस्से का निर्माण नहीं कर पा रहा है। कई बार विभाग ने सड़क को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन हर बार स्टे ऑर्डर के कारण काम रुक गया। नतीजतन यह 100 मीटर का टुकड़ा बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात में पानी भरने से यहां वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। इस लापरवाही और कानूनी उलझन का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को हुए हादसे में भी इसी खतरनाक हिस्से के गड्ढे ने मां-बेटे की जान ले ली।

“हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग को तुरंत गड्ढा भरने और सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।” -भूपेंद्र सिंह,तहसीलदार,भरतपुर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading