![]()
अकलेरा तहसील देवली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने समन्वित प्रयास कर स्कूल के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाया है। विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था और आधुनिक शिक्षण के लिए सभी सुविधाएं विकसित की हैं। ऑनलाइन शिक्षण के लिए आधुनिक कक्
सभी शिक्षकों के प्रयास से आज विद्यालय ने शैक्षणिक, भौतिक विकास, अनुशासन, परीक्षा परिणाम, कला, संस्कृति खेलकूद में झालावाड़ जिले में अलग पहचान बनाई है। एसीबीईओ रामलाल मीणा पूर्व में इसी विद्यालय के संस्था प्रधान रहे हैं। उन्होंने विद्यालय को सर्वसुविधा युक्त बनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया। इसके परिणाम स्वरूप विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने प्रयास किए। धीरे-धीरे स्कूल भवन को नया लुक देने के साथ चारों तरफ हरियाली के लिए फूलदार और विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए है। गैलरी में गमले रखकर कई किस्मों के पौधे लगाए गए है। अब स्कूल में एकदम स्वच्छ वातावरण बना हुआ है।
स्कूल में ये सुविधाएं विकसित की गई विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, प्रार्थना एवं पीरियड की सूचना के लिए ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक बेल, संगीत मय प्रार्थना डीजे साउंड माइक सिस्टम की सुविधा, शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर, ऑनलाइन शिक्षण के लिए दो 56 इंच एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर एवं इनवर्टर की सुविधा, आधुनिक किचन गार्डन, मिड डे मील के लिए आधुनिक मॉड्यूलर किचन, भोजन करने के लिए 25 गुणा 60 वर्ग फीट की भोजनशाला, सुसज्जित लाइब्रेरी एवं आईसीटी लैब, छात्र-छात्राओं के लिए 200 फर्नीचर सेट, छात्राओं के लिए ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन, पूरे विद्यालय परिसर में सुंदर क्यारियों का निर्माण एवं 100 गमलों के द्वारा सौंदर्यीकरण और छात्र-छात्राओं के लिए आईडी कार्ड बनाए गए हैं। वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र कुमार अग्रवाल को विद्यालय में विभिन्न विकास कार्य करवाने एवं सामाजिक बुराइयों मृत्युभोज, बाल विवाह को बंद करने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2025 को कलेक्टर ने सम्मानित किया। इसके साथ ही 2023 में उपखंड प्रशासन अकलेरा के द्वारा विद्यालय को संपूर्ण सुविधायुक्त विद्यालय का प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments