![]()
चोरों ने मकान में सोने चांदी के आभूषणों, नगद रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
सासू के निधन पर परिवार सामाजिक रीति रिवाज निभाने हरिद्वार गया। पीछे से सुने मकान में चोरों ने घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने चांदी के आभूषण, नगद रुपए चुराकर ले गए।
खांडा फलसा थाने में राजेंद्र प्रकाश बोहरा की ओर से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से थोड़ी दूरी पर उनके बड़े भाई ओमप्रकाश बोहरा का मकान है उनके बड़े भाई 30 जुलाई को पूरे परिवार सहित हरिद्वार गए हुए थे मकान के बाहर ताला लगा हुआ था 2 अगस्त को सुबह 3:00 बजे से 5:00 के बीच अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए चुरा कर ले गए।
चोर मकान से 2 तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र, कान का सेट, हाथ का सोने से बना हुआ कड़ा, दो तोला वजनी सोने की चेन, कान की बालियां, साढ़े 3 तोला वजनी कान के लूंग, चांदी का जग, प्याला, चांदी के कड़ले, पायल सहित घर में रखा चांदी का घरेलू सामान चुरा कर ले गए ल। इसके अलावा चोर 100 रुपए की दो गड्डी, 50 रुपए की एक गड्डी सहित करीब 80 हजार रुपए नगद चुराकर ले गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments