![]()
दौसा एसपी सागर राणा ने पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर निर्देश दिए।
आगामी दिनों में त्यौहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया, जिसमें एसपी सागर राणा ने जिले से सभी पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। एसपी ने त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभ
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्क रहकर कार्य करें। साथ ही आमजन से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेने का भी आह्वान किया। क्राइम मीटिंग में एएसपी गुरूशरण राव, लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल, दौसा डीएसपी रविप्रकाश शर्मा, मानपुर के दीपक मीणा, लालसोट के दिलीप मीणा, महुवा के मनोहरलाल मीणा, बांदीकुई के रोहिताश देवंदा समेत जिले के सभी थाना इंचार्ज और अन्य ब्रांचों के प्रभारी भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments