अजमेर की आनासागर झील से निकाली थी बॉडी।
आनासागर झील की चौपाटी के निकट शनिवार शाम को छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला की बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दी है। परिजन ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार महिला अपनी बीमारियों
क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार-मृतका हरदेव कॉलोनी राम मंदिर बस स्टैण्ड सांगानेर जयपुर निवासी सरिता देवी (35) पत्नी गौरव गुप्ता है, जो शनिवार शाम को आनासागर चौपाटी के निकट पहुंची और अपनी चप्पल खोलकर झील में छलांग लगा दी। इस पर वहां देखने वाले लोगों ने हल्ला मचा दिया। सूचना पर पुलिस दल भी पहुंच गया।
पुलिस ने सिविल डिफेन्स को बुलवा लिया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला के शव को झील से बाहर निकलवाया। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने उसके परिजन से सम्पर्क किया तो उसकी पहचान हो गई।पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
क्रिश्चयनगंज थाने में हैडकॉन्स्टेबल श्रीकिशन ने बताया-सुबह जब परिजन आए तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
…………
पढें ये खबर भी…
अजमेर में बारिश, कई जगह सड़कें लबालब:नला बाजार में घुसा पानी; अगले एक सप्ताह तक बरसात का अलर्ट

अजमेर में सुबह से ही रिमझिम तो कभी तेज बरसात हुई। कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बीते चार दिन से रूक रूक कर रिमझिम व बूंदाबांदी जारी है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट हुई और गर्मी से राहत मिली। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments