☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद झील में ढाई फीट से उपर आया पानी, झील का जलस्तर 14.50 फीट से बढकर 17.35 फीट पहुंचा, झील का कुल गेज 30 फीट। 

राजसमंद में मानसून की बारिश के बाद जिले के 25 प्रमुख बांधों में से 8 बांध लबालब हो चुके हैं। वहीं बनास नदी, चंद्रभागा व गोमती नदी सहित खारी फीडर में पानी की आवक होने से अब धीरे धीरे दूसरे जलस्स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ रही है।

.

जिले के बांधों की स्थिति

  • राजसमंद झील का गेज 17.35 फीट जबकि कुल भराव क्षमता 30 फीट, देवरी खेड़ा 13 फीट है।
  • रेलमगरा क्षेत्र में माताजी खेडा बांध का 4.10 फीट का गेज है जबकि कुल 21 फीट है।
  • भराई बांध में 9.80 फीट पानी है जबकि बांध का गेज 17 फीट है।
  • सांसेरा बांध का गेज 5.30 फीट है व बाध का गेज 11 फीट है।
  • आमेट क्षेत्र में मनोहर सागर बांध में 8 फीट पानी है जबकि कुल गेज 11 फीट है।
  • देवगढ़ क्षेत्र में 16 फीट के गेज का कुण्डली बांध व 18 फीट के गेज का काला भाटा बांध भर चुका है।
  • नाथद्वारा क्षेत्र का प्रमुख बांध नंदसमंद 32 फीट पर लबालब हो चुका है ओर बांध से 1 गेट खोल रखा हैं।
  • चिकलवास बांध 64 फीट पर भर चुका है।
  • भीम क्षेत्र में भोपालसागर बांध में 19 फीट के मुकाबले 9 फीट पानी आया है।
  • कुंवारिया बांध की स्थिति खराब है इस बांध का गेज 7 फीट है ओर वर्तमान में 0.80 फीट पानी है।
  • वहीं 6 फीट गेज के लालपुर बांध मे 1.60 फीट पानी, 8 फीट गेज के स्वरूप सागर बांध 0.60 फीट पानी है।
  • खंडेल बांध में 4 फीट पानी है जबकि बांध का गेज 8.50 फीट है। नीमझर बांध 23 फीट पर भर चुका है।

पढ़िए अन्य बांधों की स्थिति

कुंठवा वियर बांध 14.76 फीट पर भर चुका, भीम टेंक में अभी 15 फीट पानी है जबकि बांध का गेज 16.50 फीट है। भीम रपट 3.50 फीट पर भर चुका है। बड़ा तालाब में अभी पानी नही आया है बांध का गेज 8.50 है, देहरिया बांध में 6 फीट पानी है व गेज 7.50 फीट है। लक्ष्मी सागर में 1 फीट पानी है जबकि बांध का गेज 9.50 फीट है। 8 फीट के गेज का तेजर लाई बांध व 12 फीट के गेज का समेलिया बांध अभी पूरा खाली पड़ा है। 32.80 फीट के गेज का बाघेरी नाका बांध ओवर फ्लो चल रहा है।

जिले के सांसेरा व बाघेरी नाका बांध को छोड़ कर सभी बांधों से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता है। राजसमंद में पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्त्रोत राजसमंद झील है ओर वर्तमान में झील में पेयजल के लिए पर्याप्त पानी आ चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading