![]()
राजसमंद झील में पानी की आवक जारी है। हालांकि जिले में बारिश का दौर थम चुका है।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर थम गया, जिससे सूखे जैसी स्थिति रही। बारिश रुकने से अब नदियों और नालों में भी पानी की आवक घट गई है। गोमती, बनास और चंद्रभागा नदी का वेग कम हो गया है।
कुंभलगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बाघेरी नाका बांध का ओवरफ्लो गेज डेढ़ फीट से घटकर अब 1 फीट 1 इंच रह गया है। इससे बनास नदी का बहाव भी कम हो गया है। वहीं गढ़बोर और सेवंती क्षेत्र में बारिश थमने से गोमती नदी का प्रवाह धीमा पड़ा है।
जिले के 102 छोटे-बड़े बांधों में से 72 बांध लबालब हो चुके हैं। अब जिले की सबसे बड़ी राजसमंद झील के भरने का इंतजार है। झील का गेज शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 27.60 फीट रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुल गेज 30 फीट है। झील को छलकने के लिए अब भी 2 फीट से अधिक पानी की जरूरत है।
मानसून शुरू होने से पहले झील का स्तर 14.50 फीट था। अब तक झील में लगभग 14 फीट पानी की आवक दर्ज हुई है। झील में खारी फीडर और बनास नदी से लगातार पानी की आवक बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments