☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद झील का गेज 18.95 फीट पहुंच गया है।

राजसमंद मानसून की रूकने के साथ ही झीलों और तालाबों में भी पानी की आवक कम होने लगी है। जिले की प्रमुख नदियों गोमती नदी, बनास नदी व चंद्रभागा नदी में अब पानी का बहाव कम हुआ।

.

गौमती नदी में पानी का बहाव कम होने से राजसमंद झील में जल स्तर बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है। फिलहाल राजसमंद झील में पानी की आवक प्रमुख स्त्रोत खारी फीडर बना हुआ है। जबकि गोमती नदी से पानी की आवक नहीं हो रही है। जिसके कारण पिछले तीन दिनों में झील का जल स्तर महज आधा फीट बढ़ा है। बुधवार तक झील का जलस्तर बढकर 18.95 हुआ है। जबकि झील का कुल गेज 30 फीट व कुल भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है।

शहरवासियों के लिए झील लाइफ लाइन की तरह है और अब शहरवासियों की नजरे झील के गेज पर है। जब तक गोमती नदी में पानी की आवक तेज नहीं होगी, झील का जलस्तर तेजी से नहीं बढेगा। जिले के 25 प्रमुख बांधों में से 8 बांध पूर्व में लबालब हो चुके थे, जिनमें बाघेरी नाका बांध, नंदसमंद बांध और चिकलवास बांध प्रमुख है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading