कोटा ग्रामीण के इटावा क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मृतक कुलदीप सिंह (18) के पिता केसर सिंह ने बताया कि बेटा सुबह लाखेरी से इटावा के लिए अपने दोस्

इटावा गेता रोड पर हुआ एक्सीडेंट
मृतक के ममेरा भाई ने बताया कि गंभीर घायल अवस्था में कुलदीप को कोटा लेकर आए। यहां एक घंटे तक किसी ने देखा तक नहीं। इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन के सिलेंडर खाली थे। वहीं ECG रूम से भी एक स्टाफ का लड़का वार्ड में गया हुआ था। अस्पताल में हम बहुत ज्यादा परेशान हुए सही समय पर अलग इलाज मिल जाता तो आज हमारा बच्चा जिंदा होता।
एमबीएस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि मुझे जानकारी मिली तो मैंने सीएमओ से इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता किया। मरीज गंभीर घायल अवस्था में इटावा से कोटा रैफर किया गया। जब डॉक्टर ने चैक करके गए तो डेड था लेकिन फिर भी डॉक्टर के द्वारा मरीज की ECG करवाई गई। मैं खुद वहां पर मौके पर गया था। ऑक्सीजन सिलेंडर पहले किसी मरीज के लगाया हुआ था वो खाली हो गया था तुरंत मंगवाया गया था। ECG वार्ड में गई हुई थी हमने यहां भी मंगवा दी थी। परिजनों से मैंने खुद बात की थी। परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। इटावा पुलिस थाने के ASI कमल प्रकाश ने बताया कि इटावा गीता के बीच नहर के मोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें तीन जने घायल हो गए। जिनको इटावा हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आसाराम (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को कोटा हॉस्पिटल रेफर कर दिया। कोटा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान भी कुलदीप की भी मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments