जयपुर के मानसरोवर में गरबा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को खूब भीड़ उमड़ी। देर रात तक ग्राउंड म्यूजिक-मस्ती से गुलजार रहा।
दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को वीटी रोड ग्राउंड (मानसरोवर, जयपुर) पर फैशन और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिला। वीकेंड होने के कारण शाम ढलते ही शहरवासियों की भीड़ गरबा करने के लिए उमड़ पड़ी। खुशाल नामक एक युवक काउ
गरबा में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला। प्रियंका ने अपनी वेशभूषा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। इसमें उन्होंने पंजाब, राजस्थान और गुजरात की संस्कृति को शामिल किया। अनिता मीणा ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत करके ध्यान खींचा। जितेंद्र शर्मा अपनी बहन अर्पिता के साथ देसी अंदाज में गरबा में शामिल हुए।
ज्योति, निधि और रूही शर्मा झांसी की रानी बनकर आईं। इनके हाथों में तलवार और डांडिया थे। तलवार लहराते हुए उन्होंने डांस किया। निशि विजयवर्गीय और उनके पति अमृत ने विशेष वेशभूषा में कृष्ण और कालिया नाग की झांकी प्रस्तुत की।
इंदु शर्मा राधा के रूप में गरबा में शामिल हुईं। इस दौरान गुजरात और बंगाल की संस्कृति का मिलन भी देखने को मिला। बंगाली परिधान में अंशिका और गुजराती परिधान में अमित साथ-साथ डांस कर रहे थे। इस गरबा महोत्सव में राजस्थान के अलावा गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और यहां तक कि यूएसए-यूके से भी लोग शामिल होने आए थे।
PHOTOS में देखिए गरबा महोत्सव की धूम…
फोटो- 1 महाआरती के साथ गरबा महोत्सव

महाआरती के साथ गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई। प्रतिभागियों ने मां अंबे से ज्ञान और समृद्धि की प्रार्थना की।
फोटो- 2 अभिव्यक्ति गरबा अब जीवन का हिस्सा बना

जयपुर की प्रतिभा ने बताया कि अभिव्यक्ति गरबा अब उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। इस दिन का वे खास तरह से इंतजार करती हैं।
फोटो- 3 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया

प्रियंका ने अपनी वेशभूषा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी ड्रेस में पंजाब, राजस्थान और गुजरात की संस्कृति को शामिल किया।
फोटो- 4 अनिता मीणा ने प्रस्तुत किए मां दुर्गा के नौ रूप

अनिता मीणा ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत कर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी पीठ पर राधा गोविंद की तस्वीर लगाकर भक्ति और प्रेम का अनूठा संगम दिखाया। उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि मां दुर्गा और राधा गोविंद का प्रेम मेरे जीवन में सदैव बना रहे।
फोटो- 5 देसी अंदाज में भाई और बहन ने किया डांस

जितेंद्र शर्मा अपनी बहन अर्पिता के साथ देसी अंदाज में अभिव्यक्ति गरबा में शामिल हुए। दोनों भाई-बहन साथ में डांस कर रहे थे।
फोटो- 6 राजस्थानी गानों पर थिरके लोग

राजस्थानी गानों पर डांस करती युवती। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों के ग्रुप ने शानदार गरबा किया।
फोटो- 7 शिव-पार्वती के रूप में गरबा में पहुंचे

जयपुर के हर्षित और शिवांगिनी शिव-पार्वती के रूप में गरबा में पहुंचे। हर्षित ने बताया कि उन दोनों के नाम मिलकर ही ‘हर्षिव’ बनता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी भगवान शिव की कृपा से हुई है।
फोटो- 8 मां-बेटी की जोड़ी ने मचाया धमाल

अभिव्यक्ति गरबा में मां-बेटी की जोड़ी ने भी बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। मां और बेटी दोनों ने खास तरह की पोशाकें पहनी हुई थीं।
फोटो- 9 ज्योति निधि और रूही शर्मा झांसी की रानी बनकर आईं

ज्योति निधि और रूही शर्मा झांसी की रानी बनकर आईं और गरबा किया। इस दौरान उनके एक हाथ में तलवार और दूसरे में डांडिया था।
फोटो- 10 कालिया नाग और कृष्ण जन्म की झांकी वाले मुकुट पहने

निशि विजयवर्गीय और उनके पति अमृत कुछ इस अंदाज में पहुंचे थे। निशि ने जो मुकुट पहना था, उस पर कालिया नाग बना हुआ था। उसके ऊपर कान्हा विराजमान थे। वहीं, अमृत के मुकुट पर कृष्ण के जन्म की झांकी को दर्शाया गया था।
फोटो- 11 मोरनी बनीं मेहंदी आर्टिस्ट, कार्यक्रम में छाईं

फ्रेंड्स ग्रुप में मेहंदी आर्टिस्ट रिया भाटिया, पूजा सोनी, अर्चना शर्मा, चित्रा अग्रवाल और अनिता कुमावत मोरनी बनकर आईं। सभी दोस्तों ने गरबा भी किया।
फोटो- 12 आयुष्मान बने मां दुर्गा, तोशिबा का दिखा पंजाबी अंदाज

आयुष्मान सिंह ने सफेद कुर्ता और धोती पहनकर सबका ध्यान खींचा। उनके कुर्ते पर “देवी” लिखा था और उस पर लाल रंग के पदचिह्न बने थे। तोशिबा पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आयुष्मान का यह रूप मां दुर्गा के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है।
फोटो- 13 इंडो-वेस्टर्न लुक में तृप्ति, लक्षिता और मनीषा का गरबा धमाल

तृप्ति कंवर, लक्षिता और मनीषा ने इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहनकर गरबा किया। तीनों सहेलियों ने पारंपरिक और आधुनिक फैशन का फ्यूजन कर शानदार लुक बनाया। उनके उत्साह और ऊर्जा ने गरबा नृत्य को और जीवंत बना दिया।
फोटो- 14 गुजराती ड्रेस में युवक का गरबा, चश्मे ने खींचा ध्यान

अभिव्यक्ति गरबा में एक युवक गुजराती पोशाक पहनकर आया। उसने पूरे उत्साह के साथ केवल गुजराती गानों पर ही नृत्य किया। इस दौरान, उसके चश्मे ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जो उसकी वेशभूषा को और भी खास बना रहा था।
फोटो- 15 वानर सेना के साथ लोगों ने जमकर ठुमके लगाए

अभिव्यक्ति गरबा में वानर सेना के साथ लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। इस वानर सेना में हनुमानजी, सुग्रीव और अंगद के रूप में कलाकार आए थे। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की और गरबा का आनंद उठाया।
फोटो- 16 टॉम क्रूज के गेटअप में पहुंचा युवक

एक युवा टॉम क्रूज के गेटअप में नजर आया। टॉम क्रूज की फोटो पर नथिंग इज इंपॉसिबल का मैसेज लिखा था।
फोटो- 17 चौथे दिन वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़

दैनिक भास्कर का अभिव्यिक्त गरबा महोत्सव का चौथा दिन भी खास रहा। वीकेंड होने के चलते शनिवार को लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा रही।
फोटो- 18 फैशन, मस्ती और संस्कृति का संगम

भूमि पाराशर सफेद रंग की राजस्थानी और गुजराती मिक्स ड्रेस पहनकर आई थी। भूमि ने बताया कि उन्हें अभिव्यक्ति गरबा में बहुत मजा आता है और वे साल भर इस त्योहार का इंतजार करती हैं।
फोटो- 19 ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने पर नाचीं युवतियां

अभिव्यक्ति गरबा में कनिष्का और दिव्या ने ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने पर शानदार नृत्य किया। दोनों बेहतरीन परिधान पहने हुए थे, जो उनके नृत्य को और भी आकर्षक बना रहे थे। उनके तालमेल और ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
—
अभिव्यक्ति गरबा की ये खबरें भी पढ़िए… अभिव्यक्ति गरबा में गणेशजी की प्रतिमा लेकर नाची महिला:जासूस ने जमकर किया डांस, हॉलीवुड हीरो के गेटअप में पहुंचा युवक
अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग
अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments