☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर में शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ दिन भर मंदिरों में भक्तों दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं रात में शहर में गली-गली मौहल्लों में गरबों की धूम रही।

.

गुजराती व फिल्मों गीतों पर लोग गरबा नृत्य करते नजर आए। वहीं बालोतरा में भी गरबा नृत्य में युवक-युवतियों ने गुजराती गरबा व भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य किया।

दरअसल, इस बार नवरात्र एक दिन बढ़ने से 10 दिन के है। नवरात्र में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में गरबा पंडाल लगें है। रात करीब 8 बजे पंडाल में युवा-युवतियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। डीजे पर गुजराती व फिल्मी गीतों पर युवाओं और महिलाओं ने नृत्य किया।

शहर में गरबों की धूम, गुजरात व मिक्स सांग में थिरके युवतियां और महिलाएं।

शहर में गरबों की धूम, गुजरात व मिक्स सांग में थिरके युवतियां और महिलाएं।

जगह-जगह सजे पंडाल

बाड़मेर शहर में शारदा ग्राउंड, अग्रवाल भवन के पास, सुमेर गोशाला, स्टेशन रोड, आजाद चौक में जगह-जगह गरबों के पंडाल सजे हैं। नवरात्र के पहले दिन गरबों में अम्बे मां, गुजराती, राजस्थानी गीतों की धुन पर युवक-युवतियां कदम व ताल मिलाते नजर आए। देर रात तक डीजे व डांडिया की गूंज ने भक्तों का मन लुभाया।

नवरात्रि के पहले दिन से गरबा पंडाल में लाइटिंग व स्टेज बनाकर सजाए गए। हर दिन नए अतिथियों को बुलाया जा रहा है। शहर के शारदा ग्राउंड, अग्रवाल भवन, सुमेर गोशाला सहित शहर के अधिकांश मोहल्ला में गरबों में धूम देखने को मिली। शाम होने के साथ बच्चे, युवक-युवतियां सज धज कर हाथों में डांडियां लेकर ग्राउंड में पहुंची।

गीतों की धुन पर युवक-युवतियां अलग-अलग ग्रुप बनाकर डांडिया खेलते नजर आए। देर रात तक गरबा नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

गढ़ मंदिर जोगमाया में दर्शन के लिए लगी लाइनें।

गढ़ मंदिर जोगमाया में दर्शन के लिए लगी लाइनें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading