☜ Click Here to Star Rating


मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए।

बीजेपी सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को अलवर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। अलवर में हो रहे भ्रष्टाचार व अपराध पर बड़े नेताओं को घेरा। अमित सैनी सुसाइड मामले में सरकार व प्रशासन पर गुंडागर्दी करने

.

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के राज में भ्रष्टाचार चरम पर रहै। सुसाइड नोट में तीन पुलिसकर्मियों के नाम है। उनके खिलाफ एफआईआर तक नहीं हुई और उल्टा उनके परिजनों को परेशान किया जाने लगा है। सुसाइड नोट होने के बावजूद मुकदमा नहीं होना अचंभित करने वाली बात है। गुंडागर्दी की हद है। इसके अलावा भ्रष्टाचार चरम पर है। अघोषित बिजली कटौती होती है। अलवर शहर में 72 घंटे में पानी नहीं आ रहा है। बीजेपी की सरकार ने अलवर काे सफाई में अव्वल दिखा दिया। यहां कचरा ही कचरा है। नगर निगम में जेसीबी घोटाला होने में लगा है। 50 ऑटो टिप्पर सूचना केंद्र में खड़े है और किराए के ऑटो टिप्पर चलाते हैं। अलवर शहर की सफाई को 272 करोड़ को ठेका करने की तैयारी कर ली। यह सब मिलीभगत का खेल है। जबकि कानूनन एक साल से अधिक समय का ठेका नहीं दे सकते हैं।

500 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी बीजेपी नेता के

मिश्रा ने आरोप लगाए कि सीटीएच वाले एरिया में माइंस वालों से दो-दो करोड़ की रिश्वत मांगी जाने लगी है। सीटीएच में फेरबदल के बाद अफसर ही नेताओं की दलाली करने में लगे हैं। मैं तो कहता हूं कि निर्बल को सताने वाले नेता जड़ से खत्म हो जाते हैं।

मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता।

मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता।

दोनों मंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की गई। मिश्रा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद 27 लाख की जेसीबी मशीनें 35 लाख में खरीद रही है, जिससे साफ है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading