☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करने के बाद जब छात्र नेशनल हाईवे 11(बीकानेर-जयपुर) की ओ

.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ABVP के छात्र डूंगर कॉलेज में एकत्रित हुए। छात्रों का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में छात्रों ने गहलोत का पुतला फूंका। कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।

अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

छात्र संघ चुनाव बंद करने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लिया।

छात्र संघ चुनाव बंद करने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लिया।

डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते ABVP कार्यकर्ता।

डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते ABVP कार्यकर्ता।

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 11 की ओर बढ़ रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 11 की ओर बढ़ रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।

दस छात्रों को हिरासत में लिया जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि दस लड़कों को डूंगर कॉलेज से हिरासत में लिया गया था लेकिन हिदायत देकर छोड़ दिया कि आगे से अशांति नहीं करेंगे। ये कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 के तहत की गई।

पुलिस ने एबीवीपी विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, छात्र नेता राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, सत्येंद्र सिंह ख्याली, रामनिवास बिश्नोई, तनवीर सिंह भाटी सहित दस स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया और एक घंटे बाद छोड़ दिया।

ABVP के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।

—–

छात्र संघ चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर घुसे:VC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, SFI प्रदेशाध्यक्ष बोले- वीसी को यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी (सीकर) में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी करते हुए कुलपति ऑफिस का घेराव किया और और एडमिनिस्ट्रेशन भवन का मुख्य गेट तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading