![]()
सवाई माधोपुर में आयोजित तिरंगा रैली।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान सवाई माधोपुर जिले में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला परिषद के CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) गौरव बुडानिया के नेतृत्व में पुलिस लाइन खेल मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक तिरंगा रैली का
CEO हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले
इस दौरान बुडानिया हाथ में तिरंगा लेकर लोगों के साथ पैदल चलकर राष्ट्रप्रेम का संदेश देते दिखे। तिरंगा रैली में ASP, ACEO, SDM, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया । तिरंगा रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण किया। पुलिस लाइन मैदान पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता और अखंडता का संदेश भी दिया।
जिला परिषद के CEO गौरव बुडानिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को भी सशक्त करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और इसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर साझा करें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगा रैली और विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा रैली के दौरान नागरिकों ने ‘हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट’ पर तस्वीरें खिंचवाकर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।
लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है उद्देश्य
जिला परिषद सीईओ ने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सभी को तिरंगे के सम्मान एवं महत्व से जोड़ना है। जिलेभर में यह अभियान 15 अगस्त तक जोश और उमंग के साथ जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments