![]()
बैरवा महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चकचैनपुरा मृतक अमृत लाल बैरवा के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत्यु भोज नहीं करने पर जोर दिया।
अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक बैंडवाल व जिला महामंत्री रामजीलाल बैरवा ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड 2 चकचैनपुरा निवासी मृतक अमृतलाल बैरवा को एक वर्ष से कैंसर था। लंबी बीमारी के चलते गत दिवस निधन हो गया। परिवार में मुखिया के चले जाने व बीमारी के इलाज में काफी पैसा खर्च होने से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। इस स्थिति को देखते हुए मृतक के परिवारजनों के साथ मृत्यु भोज नहीं करने के लिए समझाइश की। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने जिलेभर में अब तक 40 से अधिक गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों को प्रेरित कर मृत्यु भोज बंद करवाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments