☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 9 माह से फरार चल रहा था। मानटाउन थाना पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आरोपी मनोज (27) पुत्र छबैन्द्र सिंह निवासी सीमेंट फैक्ट्री को गिरफ्तार क

.

यह था मामला

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 07 नवंबर 2024 को सुनीता (26) पुत्री जिया लाल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री ने एक इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में सुनीता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 को वह उसके पड़ोस में सुशील के घर पर माता पूजन था। रात्री को सुशील ने खाने पर अर्जुन, सोहेल पुत्र अजरूद्दीन, चन्द्रप्रकाश, सुनीता एवं पिकीं को बुलाया था। हम सभी लोग खाना खा रहे थे कि रात्री 11.00 बजे पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने हथियारो लैस होकर अचानक पूर्व एवं पूर्ण तैयारी से घर में घुस आएं। इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से घर को चारों ओर से घेर लिया। घर में उपस्थिति लोगों को जान से मारने की नियत से देशी कट्टा, तलवार, धारदार चक्के, लोहे के पाइप से हम सभी पर हमला कर दिया। हम बड़ी मुश्किल से जान बचाने हेतु घर से बाहर की ओर भागे, तो भोका (नन्दा), विक्की बिहारी, कृष्णा उर्फ नागिन के द्वारा अपने-अपने देशी कट्टे से 3 बार सुशील, अर्जुन, सोहेल पुत्र अजरूद्दीन, चन्द्रप्रकाश, पिंकी पर गोलियां चला दी। उनमें से एक गोली सोहेल पुत्र अजरूद्दीन के पीठ में लगी, जिसको तुरंत सरकारी अस्पताल, सवाई माधोपुर लेकर गए। वहां से सोहेल पुत्र अजरूद्दीन को जयपुर रैफर कर दिया, उसका इलाज चल रहा हैं। मुलजिमान सुशील के घर में अंदर घुसकर 4 सोने की चुड़ी, मंगलसूत्र लुटकर ले गएं और घर में आग लगा दी, हमने बड़ी मुश्किल से हमारी जान बचाई। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पूर्व में वाछित आरोपी विक्की सिंह पुत्र दिलीप सिंह और आनन्द कुमार पुत्र अरुण कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading