☜ Click Here to Star Rating


प्रेसवार्ता को संबोधित करते कांग्रेस पदाधिकारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनने की कवायद अब तेज हो चुकी है। इसी के चलते प्रदेश के साथ-साथ भीलवाड़ा में भी पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर, कार्यकर्ताओं विभिन्न संगठनों और आम लोगों की राय जानने के लिए भीलवाड़ा पहुंच

.

संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष का चयन

भीलवाड़ा में आज जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पर्यवेक्षक रसूल वकार रमानी सहित तीन ऑब्जर्वर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, इसके बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से मिले जिसमें रमानी ने बताया की संगठन सृजन अभियान जो कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद से लॉन्च किया था, पार्टी को नए सिरे से संगठन में सक्रिय अभियान के तहत रिवाइज किया जाएगा। पार्टी की शुरुआत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से की जा रही है।

आब्जर्वर रमानी के भीलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत करते पूर्व मंत्री रामलाल

आब्जर्वर रमानी के भीलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत करते पूर्व मंत्री रामलाल

22 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा प्रोसेस

रसूल वकार रमानी ने कहा- प्रत्येक जिले में पार्टी के सीनियर लीडर्स को भेजा जा रहा है और एक प्रोसेस के तहत संगठन में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट भीलवाड़ा अर्बन और भीलवाड़ा रूरल के लिए चुने जाएंगे उसी के लिए हम आए हैं। आज हमने शुरुआत की है जिला कमेटी की मीटिंग लेंगे,उसके बाद हम ब्लॉक में जाएंगे, आवेदकों को फॉर्म देंगे और उसके बाद डेलिगेशन मीटिंग्स, यह सब कुछ रहेगा। फिलहाल 22 तारीख तक हमें कनक्लूड करने का बोला गया है। हमारे प्रयास रहेंगे की 22 तारीख को कनक्लूड करके हाई कमान तक इसको रिपोर्ट करें।

नेता का पिछलग्गू नहीं बनेगा जिलाध्यक्ष

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कहा कि हर कार्यकर्ता की भावना का व्यक्ति जिला अध्यक्ष बने, संगठन चलाने के लिए जो योग्यता है उसमें आवश्यक रूप से हो। जो संगठन में काम करने सक्षम हो। ऐसा व्यक्ति नहीं हो जो किसी नेता का पिछलग्गू हो या किसी नेता के सिफारिश पर बना दिया गया हो। वही व्यक्ति जिले का अध्यक्ष बनेगा जो जिसे आम कार्यकर्ता चाहेगा। सभी ऑब्जर्वर, सब जगह जाएंगे, सारे ब्लॉकों में जाएंगे,सभी लोगों से मिलेंगे और उनसे रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष को चुना जाएगा।

कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते कांग्रेस पदाधिकारी

कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते कांग्रेस पदाधिकारी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading