☜ Click Here to Star Rating



कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

बरसात के मौसम में बच्चों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

.

कलेक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल केशवपुरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल बग्घीखाना और मैगजीन बी का दौरा किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल बजीरपुर गेट तथा पीएचसी गणेश गेट का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवनों की स्थिति का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था, पानी की निकासी और बिजली फिटिंग की जांच की। छतों की लीकेज, दीवारों में सीपेज, दरारें और छतों पर जमा कचरे की स्थिति का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर सक्सेना ने संस्था प्रमुखों को बारिश के मौसम को देखते हुए भवनों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर पर भेजें। समयबद्ध मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

जिन भवनों की स्थिति अत्यधिक जर्जर या जोखिमपूर्ण है, वहां वैकल्पिक भवनों में स्थानांतरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नौनिहालों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक स्थिति की जानकारी भी ली।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading