![]()
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार।
शहर की अन्नतपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी साजिद हुसैन उर्फ धीरपस (25) शबीना कॉलोनी तलाब गांव थाना अन्नतपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने झालावाड़ से उसे गिरफ्
अन्नतपुरा थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया फरियादी फरीद भाई ने 14 अप्रैल को थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल की रात को उसका बेटा जल्लाद्दीन उर्फ सोनू तलाब गांव में रिश्तेदार के यहां गया था। रास्ते में साजिद अली, गोलू पठान व उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से मेरे बेटे पर सरियों और लाठियों से हमला कर दिया। बेटे के सिर पर चोट लगी, उसके पांच टांके आए।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गोलू पठान को गिरफ्तार किया। लेकिन साजिद हुसैन पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। हाल ही में उसके झालावाड़ में होने की जानकारी मिली थी। टीम ने आरोपी साजिद को नाला मोहल्ला झालावाड़ से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना में आठ मामले दर्ज है। आरोपी अन्नतपुरा थाना क्षेत्र के टॉप 10 आरोपियों में शुमार था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments