झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जलभराव वाले क्षेत्रों को दौरा किया।
झालावाड़ जिले में हो रही लगातार बारिश से शहर सहित पूरे जिले के नदी, तालाब और नाले उफान पर हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सोमवार को अपने गार्ड के साथ शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे।
कलेक्टर राठौड़ ने गागरोन पुलिया पर आहू नदी के तेज बहाव को देखने आए लोगों को रोका। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि वर्तमान में ऐसे क्षेत्रों में जाना खतरनाक है। इससे दुर्घटना हो सकती है।

लोगों से जलभराव क्षेत्र से दूर रहने की समझाइश करते कलेक्टर।
इसके बाद कलेक्टर नया तालाब पर गए और वहां मौजूद लोगों, महिलाओं और बच्चों को हटवाया। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को भी निर्देश दिए कि वे लोगों को वहां रुकने न दें। मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है और तेज बारिश जारी है। जिले के सभी बांध, नदी और तालाब उफान पर हैं।

कलेक्टर ने गागरोन पुलिया पर आहू नदी के तेज बहाव को देखने आए लोगों को रोका।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं। उन्होंने लोगों से नदी और पुलियाओं पर आ रहे उफान के उतरने का इंतजार करने की सलाह दी है।
सभी पुलियाओं और जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस के जवानों और सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। इससे लोगों को ऐसी खतरनाक जगहों पर जाने से रोका जा सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments