![]()
बीकानेर में मौसम एक बार फिर शुष्क ही बना हुआ है। बादलवाही के बावजूद बीकानेर में बारिश नहीं हो रही। शुक्रवार को बीकानेर में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं रात में भी गर्मी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीकानेर
बीकानेर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा है। आने वाले दिनों में बीकानेर में तापमान का ग्राफ बढ़ सकता है। पहले पंद्रह अगस्त के बाद बारिश की उम्मीद जताई गई थी। बादलवाही भी हुई लेकिन बादल बरसे नहीं। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा बढ़ गई है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आज पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। बारिश और बादलवाही नहीं रही तो आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर चालीस डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकती है।
न सिर्फ बीकानेर बल्कि संभाग के अन्य जिलों में भी गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी तापमान बढ़ते क्रम में है और इन तीन जिलों में भी बारिश को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments