![]()
तीन दोस्त बाइक से विरात्रा मंदिर से वापस लौट रहे थे। अचानक पशु आ जाने से बाइक स्लिप हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके विरात्रा सड़क बीती रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार तीन दोस्त भंवराराम, डालूराम और नेमाराम विरात्रा मंदिर से अपने गांव की तरफ बाइक पर जा रहे थे। रोड पर अचानक पशु आ जाने से बाइक स्लिप हो गई। इससे तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस के पायलट गोरधनराम और ईएमटी सुखदेव मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 से चौहटन हॉस्पिटल पहुंचा गया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही युवकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments