☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। मानसून नहीं हो रहा जैसलमेर पर मेहरबान।

जैसलमेर में मानसून कमजोर हो चुका है। इस वजह से पिछले दो तीन दिनों से बारिश का दौर थमा है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे,लेकिन बरसे नहीं। सूर्य देवता बादलों को ओट में छिपे रहे। वहीं दोपहर में कुछ देर तल्ख धूप का भी सामना करना पड़ा। वहीं दिन व रात के पा

.

मौसम विभाग ने भी आगामी चार दिनों के लिए जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जैसलमेर में मानसून कमजोर है। इस वजह से बारिश नहीं हो रही है। जैसलमेर में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम बदल सकता है।

उमस व गर्मी ने किया बेहाल।

उमस व गर्मी ने किया बेहाल।

उमस से बेहाल हुए लोग

जैसलमेर जिले में बादलों की आवक व बारिश नहीं होने से उमस का माहौल है। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल है। उमस से अभी तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। लोग अच्छी बारिशों की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके। जैसलमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ किसान खरीफ फसलों की बुवाई में जुटे हैं।

चार दिन मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने भी आगामी चार दिनों के लिए जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जैसलमेर में मानसून कमजोर है। इस वजह से बारिश नहीं हो रही है। हालांकि प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी इलाकों में 31 अगस्त तक बारिशों का दौर चलेगा। लेकिन जैसलमेर में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम बदल सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading