☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में स्ट्रीट लाइट पोल में करंट आने से सोमवार शाम एक छात्र की झुलसने से मौत हो गई। वह पुलिस गश्ती दल को पानी में बहता मिला था। बजाज नगर थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुट

.

SHO (बजाज नगर) पूनम कुमारी ने बताया- हादसे में विकास विश्नोई (23) निवासी राजीव नगर सांचौर की मौत हुई है। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। शाम करीब 7 बजे तेज बरसात के दौरान केंद्रीय विद्यालय-1 के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। बारिश के दौरान जब वह गश्त पर थी तभी उसे पानी में बहता देखा। उसे पुलिस की गाड़ी से जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। तब तक सांसें चल रही थीं। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप- घटना स्थल पर खुले पड़े हैं बिजली के तार मृतक के मामा कैलाश विश्नोई व चाचा प्रकाश विश्नोई मंगलवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने पोल के करंट से मौत होने का आरोप लगाया। कैलाश विश्नोई ने बताया कि विकास पिछले 5 साल से जयपुर में रह रहा था। उसने इसी माह बीएड किया था और आरएएस की तैयारी कर रहा था। वह परिचित विष्णु सारस्वत के सरकारी क्वार्टर में बजाज नगर थाने के पीछे रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसके पैर में चोट का निशान मिला है, जो करंट का लग रहा है। घटना स्थल पर बिजली के तार भी पड़े मिले हैं।

मोबाइल पर दोस्त के कॉल से पहचान विकास का मोबाइल चालू था। उस पर एक कॉल आया तब पहचान हुई। फोन करने वाला बाड़मेर निवासी उदयराज सिंह था। उसने खुद को विकास का दोस्त बताया। उदयराज ने ही परिजनों के नंबर दिए। फोन पर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि वह लाइट के पोल के पास खड़ा था, तभी से गिरा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading