टोंक में नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर एवं डोर स्टेप प्री-काउंसलिंग का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र) में प्राधिकरण के अध्यक्ष अय्यूब खान की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अय्यूब खान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना है। बड़े मुकदमों को दर्ज करने में धन व समय बहुत खर्च होता है, यदि उन लोगों के पारिवारिक मुकदमे, भरण-पोषण, महिला हिंसा, बंटवारों के मुकदमे या सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, सरकारी इलाज नहीं मिल रहा है। इस तरह की समस्याओं के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी के रिश्तेदार, पड़ोसी और कोई अन्य जानकार हैं उन सभी को इसके बारे में अधिक से अधिक बताए, जिनका आपस में राजिनामे से निस्तारण किया जा सकता है।
लोक अदालत के लिए किया प्रेरित अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिरकण के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने बताया कि आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में किए जाने वाले राजीनामा की कार्रवाई के बारे में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाने के लिए प्रेरित किया व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी।

नालसा मेगा विधिक शिविर में न्यायाधीश ने लोगों को कानूनी जानकारी दी।
माताओं को चैक बांटे कार्यक्रम के अंत में शिविर में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत माताओं को चैक वितरित किए गए। बिजली निगम द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लाभार्थियों को दिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्रवण यंत्र, कृषि विभाग से कृषि यंत्र, राजस्थान पथ परिवहन निगम, से रियायती यात्रा पास, चिकित्सका एवं स्वास्थ्य विभाग व भामाशाह रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल सेवा संस्थान निक्षयमित्र द्वारा टी.बी. पंजीकृत मरीजों को पोषण किट, सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया एवं विशिष्ट न्यायाधीश एमएसीटी कोर्ट रंजन सिंह ने दिए। इसके अतिरिक्त मेडिकल डिपार्टमेंट के सहयोग से मुफ्त जांच व चिकित्सकीय परामर्श शिविर की स्टॉल लगाई गई। जिसमें लोगों एवं अधिकारियों की स्वास्थ्य जांच की जाकर उचित परामर्श दिया गया।
शिविर में विशिष्ट न्यायाधीश एमएसीटी कोर्ट टोंक रंजन सिंह, एससी,एसटी कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आरती माहेश्वरी, सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य मजिस्ट्रेट कमल किशोर सोनी, न्यायाधीश निधि शर्मा, गजपाल सिंह, यतिन खटाना आदि मौजूद रहे। मंच संचालन चीफ एलएडीसी रमेश शर्मा ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments