☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन ड्रग्स तस्करों की संपति फ्रीज की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को 2 आलीशान घर, प्लाट, 1 वाहन को फ्रीज किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1.27 करोड़ रुपए आंकी की गई है। पुलिस ने दो दिनों में 3.77 करोड़ रुपए की संपति को फ्रीज किया ह

.

दरअसल, मादक पदार्थ तस्कर पप्पू उर्फ नरेश कुमार निवासी लूणवा चारणान व श्याम सुंदर सावारिया निवासी सोमारड़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार एवं प्रशासक एनडीपीएस भारत को सरकार को भेजा। इन आरोपियों के सभी दस्तावेजों की जांच कर दोनों आरोपियों के करीब 1.27 करोड़ रुपए की अवैध रूप से अर्जित की गई। संपति को फ्रीज करने के आदेश दिए।

तस्कर श्याम सुदर की लक्ष्मी नगर की संपति को किया फ्रीज।

तस्कर श्याम सुदर की लक्ष्मी नगर की संपति को किया फ्रीज।

तस्कर नरेश की 76 लाख रुपए की संपति फ्रीज, चार मामले है दर्ज

गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने आरोपी पप्पु उर्फ नरेश कुमार निवासी लूणवा चारणान, जो लंबे समय से मादक पदार्थो की तस्करी करने के लिए कार्य में लिप्त है। गुड़ामालानी पुलिस ने सूचना इकट्‌ठी और एनडीपीएस एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थ तस्कर पप्पु उर्फ नरेश ने अपन गांव में एक आलीशान मकान बनाया व वाहन भी खरीदें तथा काले धन को सफेद करने के लिए प्रयासरत था। इस पर आरोपी की संपतियों का विवरण व दस्तावेज इकट्‌ठे किए गए। संपूर्ण दस्तावेजों का विश्लेषण करने पर पप्पु उर्फ नरेश की करीब 76 लाख तस्कर नरेश का आवासीय भवन-गाडी को फ्रीज किया। इसके खिलाफ 4 मामले दर्ज है।

तस्कर नरेश की 90 लाख की संपति और वाहनों को किया फ्रीज।

तस्कर नरेश की 90 लाख की संपति और वाहनों को किया फ्रीज।

श्याम सुंदर की पहले 90 लाख और अब 51.48 लाख संपति की फ्रीज

सेड़वा थानाधिकारी दीपसिंह मय टीम ने सोमारड़ी गांव में आरोपी श्याम सुंदर सावारिया जो लंबे समय से मादक पदार्थो की तस्करी करने के कार्य में शामिल है। सेड़वा पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सावारिया निवासी सेड़वा की करीब 90 लाख रुपए की अवैध अर्जित संपति जिसमें 1 आवासीय भवन व 4 वाहनों को फ्रीज किया गया। इसी कड़ी में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक एनडीपीएस भारत सरकार के निर्देशों की पालना में मादक पदार्थ तस्कर श्याम सुंदर की बाड़मेर शहर की लक्ष्मीनगर में 51 लाख 48 हजार रुपए की अवैध अर्जित संपति 1 आवासीय भवन को फ्रीज किया गया। आरोपी के खिलाफ कुल 13 मुकदमे दर्ज है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading