![]()
सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर दो लोगों को कुचलने के बाद सड़क की रेलिंग टकराकर रुकी निजी बस में आग लग गई। दोनों श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा करीब 15 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना है। वहीं हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की
जानकारी के अनुसार, बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही यह बस ज्यादातर मरीजों को लेकर जा रही थी, जो दवाई लेने के लिए गुजरात जाते हैं। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि एक बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही सांचौर से दमकल रवाना की गई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई थी। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments