इस तरह टक्कर के बाद कार जलकर राख हो गई।
अलवर से निकल रहे दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 6 बजे के आसपास पीछे से कार ने आग चल रही वेन को टक्कर दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। पूरी कार जलकर राख हो गई। वहीं वेन में सवार डीग पुलिस के 4 जवान गंभीर घायल हो गए। चार अन्य भी घायल हुए
जानकारी के अनुसार पुलिस वेन पुलिसकर्मी लक्ष्मणग सिंह 40, विकास जाट , दुलीचंद 35, लोकेश यादव 30, सरदार सिंह 50 थे। इनकी वेन को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर दी है। जिसके कारण वेन पलट गई और कार में आग लग गई। कार पूरी तरह से जल गई। लेकिन कार के अंदर के लोगों को बाहर निकाल लिया गया। उनका भी जिला अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर मारने वाली कार में जरीन खान 30, उसकी पत्नी व बेटी अहील खान 7 घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। जिसने वेन को पीछे से टक्कर दी है। जिससे चार पुलिसकर्मी सहित आठ लोग हुए घायल हो गए। पहले घायलों को पिनान अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से अलव रैफर कर दिया। दिल्ली से जयपुर जाते समय दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के चैनल नम्बर 120-500 पर हादसा हुआ है।

इस कार ने पीछे से टक्कर दी थी। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। जिसे दमकल ने आकर बुझाया।

इस तरह घायलों को अस्पताल लेकर आया गया। अभी तक सभी घायल हैं। दो की हालत अधिक गंभीर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments