पुलिस ने मौके से घरेलू गैस सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर भी जब्त किए।
जोधपुर में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग को लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गौरा होटल शिकारगढ़ के पास एक कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। पुलिस को यहां पर अवैध तरीके से रिफलिंग को लेकर सूचना मिली थी। इसी पर
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश की मॉनिटरिंग में ACP हिंट कलाल ने टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने लोडिंग टैक्सी, पिकअप सहित तीन ट्रक को भी जब्त किया। वहीं मौके पर रसद विभाग की टीम को भी बुलाया गया।

टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर कार्रवाई की।
मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में अवैध तरीके से रिफिलिंग की जा रही थी। फिलहाल पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments