☜ Click Here to Star Rating


दौसा में देर रात बदमाशों ने डॉक्टर और उसके पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों को बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग भी की और फरार हो गए।

.

घटना देर रात 2 बजे मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के आंतरहेड़ा गांव की है। इस हमले में डॉक्टर चेताराम और उनके पिता श्योजीराम बुरी तरह से घायल हो गए।

ये डॉक्टर चेताराम है, जिन पर हमला हुआ है। इनके पिता पर भी बदमाशों ने अटैक कर घायल कर दिया था।

ये डॉक्टर चेताराम है, जिन पर हमला हुआ है। इनके पिता पर भी बदमाशों ने अटैक कर घायल कर दिया था।

जमीन विवाद को लेकर हुई हमला

मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा ने बताया कि चेताराम कालोता गांव में आयुर्वेदिक डॉक्टर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले बालाहेड़ी थाना के गगवाना गांव में जमीन खरीदी थी।

इस जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के एक दूसरे पक्ष से इनका विवाद चल रहा था। इसे लेकर पहले भी इनके बीच विवाद हो चुका है। इसी जमीन विवाद में इन लोगो ने हमला किया।

डॉक्टर का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की है। घर में गोली का खोल भी मिला है।

डॉक्टर का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की है। घर में गोली का खोल भी मिला है।

घर के बाहर सो रहे थे पिता-पुत्र, 6 से ज्यादा बदमाशों ने किया हमला

डॉक्टर चेताराम ने बताया कि वे और उनके पिता घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। बाकी परिवार अंदर था। रात करीब 2 बजे अचानक 6 से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर दिया।

इस दौरान बदमाशों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। बदमाशों ने उनके बुजुर्ग पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस हमले के दौरान जब दोनों पिता-पुत्र चिल्लाने लगे तो घर वाले जाग गए।

इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। डिप्टी एसपी दीपक मीणा ने बताया कि देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डॉक्टर ने फायरिंग की बात की है। एक गोली का निशान मकान के छज्जे पर दिखाया है। जिसकी जांच की जा रही है।

शनिवार को अपने घर आए थे, किडनैप का प्रयास भी हो चुका

डिप्टी एसपी ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार के साथ दौसा में रहते है। शनिवार को अपने गांव आया था। जहां ये हमला हुआ। उन्होंने बताया कि इससे पहले जुलाई में भी जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने डॉक्टर के अपहरण का प्रयास किया था। जिसे लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसी जमीन विवाद में गगवाना, महुवा और भुसावर के रहने वाले 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर फायरिंग करने की रिपोर्ट दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading