![]()
करौली पुलिस ने 24 सितंबर की रात शहर के शिकारगंज क्षेत्र में घर में सो रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हन्ता’ के तहत की गई। आरोपी ने पूछताछ में स
रात में घुसा, पकड़े जाने पर किया चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, शिकारगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले पवन शर्मा अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। पहले एक बच्चे की नींद खुली, फिर पवन जाग गए। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार चाकू से पवन की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भागा, लेकिन छत से गिरने से खुद भी घायल हो गया।
घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल से चाकू और फेविक्विक जैसे साक्ष्य जब्त किए गए। थानाधिकारी अध्यात्म गौतम और एएसआई बृजराज सहित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार जेरिया (29), निवासी मंडरायल रोड, गौतम बुद्ध नगर, करौली के रूप में हुई।
पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह गलत नीयत से घर में घुसा था, लेकिन शोर होने पर उसने पवन पर हमला कर दिया। उसने यह भी खुलासा किया कि वह उप निरीक्षक परीक्षा 2021 में मात्र चार अंकों से रह गया था और गौरव लाइब्रेरी में तैयारी करने आता था, जहां पवन शर्मा किराएदार के रूप में रहते थे।
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हन्ता’ अभियान का उद्देश्य जिले में फरार और हिंसक अपराधियों की धरपकड़ करना है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को करौली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments