![]()
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पहाड़ गंज स्थित सरकारी स्कूल के पास रहने वाले प्रीतम नामक युवक की मई में हुई मौत के मामले में उसके पिता प्रेमचंद (75) निवासी अकबरपुर फौजदार, भरतपुर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अलवर में परिवाद पत्र दायर कर प्री
पिता प्रेम चंद ने आरोप लगाया कि उसका बेटा प्रीतम की शादी 2007 में पहाड़गंज निवासी पूनम के साथ की थी, शादी के दो महीने तक बेटा बहू घर रहे, बाद में पूनम उसे ससुराल लाकर वहीं रहने लग गई जिसके बाद फरवरी में प्रीतम ने तीन बच्चो में से दो लड़कियों की शादी की और उस शादी में पूनम ने हमारे सामने प्रीतम को धमकी दी की एक बार लड़कियों की शादी हो जाए उसके बाद तुझे जान से मारवा दूंगी जिसके बाद हमारे पास 16 मई को फोन आया की प्रीतम की मौत हो गई जिसके बाद हम अलवर आए तो यहां इन्होंने बताया की प्रीतम ने फांसी लगा ली जबकि हमने देखा तो उसके नाक-कान से खून बह रहा था और कपड़े फटे हुए थे जिसके बाद हमे शक हुआ की बहू पूनम व उसके घर वालों ने ही प्रीतम को मारा है क्योंकि पूनम ने उस से पहले ही कहा था तुझे बेटियों की शादी के बाद मारवा दूंगी
पिता ने कहां की प्रीतम फोन करके हमे बोलता था की उसकी पत्नी पूनम, साला नानक, श्यामलाल, ससुर मंशाराम, सास सोनी, साली रजनी और कमलेश आए दिन झगड़ा करते हैं और उस पर मकान बेचकर रुपए देने का दबाव बना रहे थे। जिसके बाद प्रीतम के पिता प्रेम चंद ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी को भी शिकायत भेजी। कार्रवाई नहीं होने पर मामला न्यायालय में पहुंचा। अब जरिये इस्तगासे के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments