![]()
जिले के लांबाहरिसिंह स्कूल में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। कस्बे के किले (गढ़) के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित है। शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे किले का 100 मीटर लंबी व करीब 20 फीट परकोटा (ऊंची सुरक्षा दीवार ) स्कूल के चार कमरों पर
परकोटे के मलबे से चार कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए, चार अन्य कमरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। ये कमरे करीब 21 साल पहले 2 चरणों में बने थे। जमींदोज हुए चारों कमरों में 11 वीं और 12वीं की कक्षा के बच्चे बैठते थे। जबकि क्षतिग्रस्त हुए 4 अन्य हाल में कक्षा 9 व 10 के बच्चे बैठते थे। स्कूल समय से पहले यह वाकया होने से किसी के भी चोट नहीं आई।
हादसे में कक्षा कक्षों में एक कंप्यूटर लैब, जिसमें 30 कम्प्यूटर, दो प्रोजेक्टर,टेबल कुर्सियां, फर्नीचर, 36 पंखे, डिजिटल बोर्ड आदि क्षतिग्रस्त हो गए। उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार अजमेरा ने बताया कि हादसे के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई। सूचना पर अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। माना जा रहा है कि रोजाना हो रही बारिश से लगातार हुए मिट्टी के कटाव से सुरक्षा दीवार ढह गई।
लोगों का कहना है कि किले की दक्षिण दिशा की तरफ आधी से अधिक दीवार पूर्व में क्षतिग्रस्त थी, जिसके बारे में ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को कई बार अवगत करवाया था, लेकिन इस पर भी सरकार व प्रशासन का ध्यान नहीं गया। टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे। अभी बच्चों के लिए बालिका स्कूल में पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments