![]()
बाड़मेर में अलग-अलग दवाइयों की दुकानों में काम करने वाले चार युवकों ने आलीशान जीवन जीने के लिए फिल्मी स्टाइल में डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने गडरारोड में एक बुजुर्ग दवा व्यवसायी उत्तमचंद उनकी पत्नी, बेटी को खिलौना पिस्टल दिखाकर बंधक बनाकर 40 तोला
एसपी के अनुसार 72 घंटे में चारों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी बाड़मेर में मेडिकल की अलग-अलग दुकानों पर काम करते थे। आरोपियों ने आलीशान जीवन जीने के लिए फिल्मी स्टाइल में डकैती की योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की सहायता करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया है।
छत से घर में घुसे, दोहिती पर खिलौना पिस्टल तानकर डराया, सोना-चांदी और नकदी ले गए
3 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे गडरारोड में दवा व्यवसायी उत्तमचंद माहेश्वरी के घर की छत के रास्ते 4 नकाबपोश घर में घुसे। चारों नकाबपोश के हाथों में धारदार हथियार, सरिया, पेचकस व पिस्टल थी। आरोपियों ने घर के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया और व्यापारी की मासूम दोहिती पर रिवाल्वर तान कर 40-45 तोला सोना, 50-60 किलो चांदी व 1.25 लाख रुपए नकद लूटे। लूट के बाद परिवार को कमरे में बंद कर दिया। जैसे-तैसे बुजुर्ग व्यापारी ने अपने पुत्र को फोन किया और उसने गडरारोड पुलिस व पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसी व पुलिस पहुंची। घर के अन्दर का गेट तोड़कर हाथ-पैर खोलकर बाहर निकाला।
वारदात की रात को ही बाड़मेर पहुंचे, सुबह सभी आरोपी नौकरी पर पहुंच गए, ताकि किसी को उन पर शक न हो
वारदात के बाद चारों आरोपी दंपती की बेटी का मोबाइल रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंककर, सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर चलते हुए 18 किमी तक पैदल गागरिया गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अपने एक अन्य सहयोगी से वाहन मंगवाया और सभीअलग अलग स्थानों के लिए रवाना हो गए। रातभर जागने के बाद भी चारों आरोपी सुबह अपनी-अपनी मेडिकल की दुकान पर पहुंचे ताकि किसी को शक नहीं हो। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने पिछले दिनों गडरारोड में आने जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। गडरारोड के एक स्थानीय युवक पर शक हुआ। पुलिस ने उत्तमचंद की दुकान व घर पर पिछले 15 साल तक काम करने वाले नौकरों तथा मेडिकल दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन के बारे में जानकारी जुटाई। इसी से पुलिस को सुराग मिला। वही वारदात का मास्टर माइंड निकला।
आरोपियों ने प्लान बनाया, फिर मौका तलाश रहे थे, पीड़ित के बेटे के बाहर जाते ही की डकैती
पुलिस ने गडरारोड व उसके आस-पास के सभी संभावित रास्तों का टॉवर डाटा व संदिग्धों की पड़ताल की। गडरारोड स्थित मेडिकल की दुकान पर कुछ साल पहले काम कर चुके युवक व उसके फार्मा सेल्समैन की असामान्य गतिविधियों, डाटा पैटर्न का पुलिस ने बारीकी से जांच की। इसमें चार युवक संदेह के घेरे में आए। चारों युवकों पर टीम और सीसीटीवी टीम ने निगरानी की। वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बाड़मेर शहर में दवाइयों की अलग-अलग दुकानों पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं।
चारों आपस में परिचित है। इसमें से एक आरोपी गडरारोड में पीड़ित उत्तमचंद की दुकान पर नौकरी कर चुका था। इसी आरोपी ने अन्य तीन आरोपियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपियों ने पीड़ित उत्तमचंद के पुत्र के गडरारोड से बाहर जाने का इंतजार किया। पीड़ित के पुत्र के बाहर जाते ही चारों आरोपी अलग-अलग वाहनों से 3 सितंबर की शाम को गडरारोड पहुंचे। उन्होंने घर की रैकी शुरू की और आधी रात को सीसीटीवी से बचते हुए पड़ोस के मकान की छत पर चढ़े। इसी छत के रास्ते उत्तमचंद के मकान में घुसे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments